spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाAyodhya Ram Mandir: 7 दिनों के मौसम का हाल जान सकेंगे लोग,...

Ayodhya Ram Mandir: 7 दिनों के मौसम का हाल जान सकेंगे लोग, मौसम विभाग ने लॉन्च किया पेज

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। अब वो शुभ घड़ी बेहद करीब आ गई है, जब राम जन्म भूमि पर बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वहां का तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को मौसम विभाग ने अयोध्या के मौसम की सटीक जानकारी के लिए अलग से पेज बनाया है। इसकी मदद से लोग अगले 7 दिन तक के मौसम की स्थिति के बारे में जान पाएंगे।

अयोध्या में आटोमैटिक वेदर स्टेशन भी लगा

मौसम विभाग ने अयोध्या में विभाग का नेटवर्क बिछाने का काम तीन से चार महीने पहले शुरू किया था। इसके तहत महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौसम विभाग का कार्यालय भी शुरू हो गया है। अयोध्या में आटोमैटिक वेदर स्टेशन भी लगा दिया गया है, जिससे वहां के मौसम की जानकारी लोगों को मिलती रहेगी।

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामायण थीम पर बने तुलसी पार्क को चमकाने में जुटा प्रशासन

अगर हम बात करें प्राण प्रतिष्ठा की तो, प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगलवार (16 जनवरी) से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। आज अनुष्ठान का तीसरा दिन है। आज यानी गुरुवार को राम लला की स्थापना से पहले गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना की गई। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, विहिप के केंद्रीय मंत्री दिनेशचंद्र आदि की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यंत्र की स्थापना की गई। प्रभु श्रीराम 5 साल के बाल स्वरूप में मंदिर में विराजेंगे इससे पहले बुधवार रात को क्रेन की मदद से रामलला की मूर्ति को राम मंदिर परिसर के अंदर ले जाया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें