Featured लाइफस्टाइल

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के दिन देशभक्ति के रंग से सराबोर पहनें ट्राइ कलर के आउटफिट

नई दिल्लीः हर साल की तरह इस वर्ष भी भारत में गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। इस साल देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के ही दिन भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान भी लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस भारत के जनतंत्र की ताकत को दर्शाता है। यूं तो इस दिन हर जगह अवकाश रहता है। लेकिन फिर भी लोग इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन का आउटफिट भी बेहद खास होता है। हर जगह लोग ट्राइ कलर के आउटफिट में दिख ही जाते हैं। तो अगर ऐसे में आप भी 26 जनवरी के दिन कुछ खास पहनना चाह रही हैं तो फिर इन टिप्स को फाॅलो कर सकती हैं-

तिरंगा साड़ी
गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है। इस दिन तिरंगा साड़ी काफी खूबसूरत लगता है और यह आपको अलग लुक भी देगा। साथ ही तिरंगा साड़ी को पहनने के बाद आपके देशभक्ति को जोश भी आएगा। तिरंगे कलर में प्रिंटेड सिफाॅन या काॅटन साड़ी इस दिन के लिए परफेक्ट रहती है और यह आसानी से मार्केट में मिल भी जाती है।

ये भी पढ़ें..Basant Panchami Look: बसंत पंचमी पर ट्राई करें ये ट्रेडिशनल लुक,...

ट्राइ कलर कुर्ता और चुनरी
गणतंत्र दिवस के दिन यदि आप ट्रेडिशनल पहनने का मन बना रही हैं तो फिर कुर्ता और चुनरी बिल्कुल परफेक्ट होंगे। गणतंत्र दिवस के दिन आप ग्रीन कलर की लेगी, सफेद चिकन कुर्ता और ऑरेंज कलर का दुपट्टा पहन सकती हैं। यकीन कीजिए आप इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आयेंगी और लोग इस आउटफिट में आपकी सादगी की जमकर तारीफें भी करेंगे।

ये भी पढ़ें..Latest Bridal Look: रेड की जगह अब पेस्टल कलर बन रहे...

लाॅन्ग स्कर्ट
अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर कुछ अलग ट्राई करना चाह रही हैं तो लाॅन्ग स्कर्ट बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। आप व्हाइट टाॅप के साथ ग्रीन कलर की लाॅन्ग स्कर्ट और ऑरेंज कलर की स्टाल पहन सकती हैं। यह आपको एक अलग लुक देगा।

तिरंगा टॉप
गणतंत्र दिवस के दिन ट्रेडिशनल से जरा हटके यदि आप वेस्टर्न लुक चाह रही हैं तो फिर टाॅप आपको कुल लुक देगा। यह आउटफिट परफेक्ट रहेगा। इसके लिए आप डेनिम जींस के साथ तिरंगे कलर का टाॅप वियर कर सकती हैं। इस आउटफिट में आप काफी कम्फर्टेबल और ब्यूटीफूल लगेगीं।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)