Latest Bridal Look: रेड की जगह अब पेस्टल कलर बन रहे दुल्हन की पहली पसंद, देखें इन एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक

athiya-and-anushka-wedding-pic

मुंबईः विवाह में दुल्हन को अक्सर रेड या मरून कलर के ही जोड़े में देखा जाता है। समय के साथ दुल्हन की पसंद में भी बड़ा परिवर्तन हुआ है। अब दुल्हनें शादी जैसे खास अवसर को यादगार बनाने के लिए रेड और मरून कलर अवाॅइड कर रही हैं। अब शादी के ट्रेंड के साथ ही दुल्हन के लहंगे के कलर, ज्वैलरी और मेकअप में भी बदलाव हो रहा है। दुल्हन शादी को यादगार बनाने के लिए जरा हटके वाली सोच के साथ अपनी ड्रेस को डिसाइड कर रही हैं। वह अपने लुक को यूनिक रखना चाहती हैं। पहले ज्यादातर दुल्हन लाल रंग के जोड़े को ही पहनती थी जो उनके परिवार वाले चुनते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ अब लोगों की सोच भी बदली है और अब दुल्हनें अपनी शादी का जोड़ा और मेकअप खुद ही पसंद करती हैं। हाल के कुछ दिनों में बाॅलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपना जीवनसाथी चुन विवाह बंधन में बंध गयी। उन्होंने भी अपने लुक को यूनिक बनाने के लिए पेस्टल कलर को ही प्रायोरिटी दी। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्टर्स के बारे में।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल
बीते 23 जनवरी को बाॅलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने किक्रेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लिये। सुनील शेट्टी ने अपनी लाडली बेटी अथिया की शादी में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी। सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस पर अथिया और केएल राहुल को विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर अथिया शेट्टी के लुक ने सभी को ध्यान खींचा। अथिया ने पेस्टल कलर का सिल्क लहंगा कैरी किया था। साथ ही अथिया का माॅडर्न ब्राइडल लुक सभी को पसंद आया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा बाॅलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अपनी क्रिकेटर विराट कोहली से दिसम्बर 2017 में विवाह किया था। विवाह के समय अनुष्का शर्मा ने अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी। अनुष्का के सिम्पल लुक ने सभी का ध्यान खींचा था। शादी के लिए कपल ने पेस्टल पिंक कलर का आउटफिट चुना था। अनुष्का शर्मा के पिंक कलर के लहंगे को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया था।

ये भी पढ़ें..Basant Panchami Look: बसंत पंचमी पर ट्राई करें ये ट्रेडिशनल लुक,…

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी के समय आलिया भट्ट की तस्वीरें इंटरनेट का काफी वायरल हुई थीं। उनके लुक की काफी तारीफ भी हुई थी। आलिया भट्ट ने अपनी शादी में लहंगे की जगह साड़ी पहनी थी और चुनरी कैरी किया था। आलिया और रणबीर मैचिंग कलर के ऑफ व्हाइट आउटफिट में बेहद ब्यूटीफुल नजर आये थे। आलिया की ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ चुनरी, खुले बाल और न्यूड मेकअप की काफी तारीफें भी हुई थी।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
टीवी जगत से बाॅलीवुड तक सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ 14 दिसम्बर 2021 को विवाह किया था। अंकिता लोखंडे शादी के समय काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने भी अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए रेड और मरून की जगह गोल्डन कलर के लहंगे को पसंद किया था। गोल्डन कलर के लहंगे में अंकिता लोखंडे को ब्राइडल लुक काफी प्यारा लग रहा था।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)