Featured दुनिया

इतिहास में पहली बार किसी महिला ने अंतरिक्ष में की चहलकदमी

बीजिंगः चीन में अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग (Wang Yaping) ने इतिहास रचा है। वह ऐसी पहली महिला बन गई हैं जिसने अंतरिक्ष में चहलकदमी की। वांग और उनके सहकर्मी झाई झिगांग ने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर 6 घंटे से अधिक समय तक अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। दोनों अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल ‘तियान’ से बाहर निकले थे।चीन की स्पेस एजेंसी ने कहा है कि यह शेनजो-13 चालक दल की पहली असाधारण गतिविधि का प्रतीक है और यह चीन के अंतरिक्ष इतिहास में पहली महिला अंतरिक्ष यात्री की भागीदारी भी है।

ये भी पढ़ें..छठ पर्व करने से पूरी होती हैं व्रती की सभी मनोकामनाएं, पूजा के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

15 अक्टूबर को भरी थी उड़ान

चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए शेनजो-13 यान से अंतरिक्ष में रवाना किया था। एजेंसी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया सफल रही। उल्लेखनीय है कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने उत्तर-पश्चिमी चीन के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान लॉन्च सेंटर से 15 अक्टूबर की आधी रात स्पेस के लिए उड़ान भरी थी। अगले दिन वे तियांगोंग स्पेस स्टेशन पहुंच गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वांग (Wang Yaping) अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली दूसरी चीनी महिला हैं। वह अगस्त 1997 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स में शामिल हुईं। उन्होंने मई 2010 में पीएलए एस्ट्रोनॉट डिवीजन में अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे समूह में शामिल होने से पहले डिप्टी स्क्वाड्रन कमांडर के रूप में कार्य किया। इससे पहले वांग ने जून 2013 में शेनझोउ -10 मिशन में भाग लिया था जो लगभग 15 दिनों तक चला था। अंतरिक्ष यान शेनझू-13 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ लेकर गया है।

इस दल में दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग 55 वर्ष व वांग यापिंग 41 शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू भी इस मिशन का हिस्सा हैं, उनकी यह पहली अंतरिक्ष यात्रा है। 41 वर्षीय पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पायलट ये गुआंगफू (Ye Guangfu) हैं। शांदोंग प्रांत की मूल निवासी वांग 5 साल के एक बच्चे की मां हैं। वे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) एयर फोर्स से अगस्त,1997 में जुड़ी थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)