Featured टॉप न्यूज़ बिजनेस

Elon Musk की बादशाहत खत्म, ये शख्स बना दुनिया का सबसे अमीर आदमी

Elon Musk Net Worth: टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से विश्व के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया है। अब फ्रांस के बिजनेसमैन और लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) फिर से दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति करीब 207.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 204.7 अरब डॉलर रह गई है।

Elon Musk की संपत्ति में आई भारी कमी

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के बाद उनकी संपत्ति में भारी कमी आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति में शु्क्रवार सुबह तक 7.71 बिलियन डॉलर की कमी देखी गई थी। हालांकि शनिवार को उनकी नेटवर्थ (Bernard Arnault Net Worth) में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) इस लिस्ट में 181.3 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ये भी पढ़ें..Rahat Fateh Ali Khan ने शराब के लिए युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट-

  1. बर्नार्ड अरनॉल्ट -कुल संपत्ति 207.6 अरब डॉलर
  2. एलन मस्क - कुल संपत्ति 204.7 अरब डॉलर
  3. अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस-कुल संपत्ति 181.3 अरब डॉलर
  4. लैरी एलिसन (Larry Ellison) चौथे स्थान पर है। उनकी नेट वर्थ 142.20 बिलियन डॉलर है।
  5. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 139.1 बिलियन डॉलर है।
इसके अलावा वॉरेन बफे, लैरी पेज , बिल गेट्स, सर्गी ब्रिन और स्टीव बाल्मर का जैसे दिग्गजों का नाम भी विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है। ये सभी क्रमशाः छठे, सातवें, आठवें, नवें और दसवें स्थान पर है।

अंबानी और अडानी की नेट वर्थ

एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net Worth) इस लिस्ट में 11वें स्थान पर है। उनकी नेट वर्थ 104.4 बिलियन डॉलर है। जबकि भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani Net Worth) इस लिस्ट में 16वें स्थान पर मौजूद हैं। उनकी नेट वर्थ कुल 75.7 बिलियन डॉलर हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)