देश Featured

Vande Bharat: अब रांची से हावड़ा दौड़ेगी वंदे भारत, किराया भी कम, जानें रूट

vande-bharat-train-ranchi-to-howrah Ranchi-Howrah Vande Bharat: रांची: कुछ दिन पहले ही झारखंड की राजधानी रांची से पटना तक वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। अब इस ट्रेन को लेकर लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। अब जल्द ही रांची से हावड़ा तक वंदे भारत ट्रेन (Ranchi-Howrah Vande Bharat) चलने वाली है। इसका टाइम टेबल और रूट भी तय कर लिया गया है। वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी। यह रांची से बोकारो, धनबाद और आसनसोल होते हुए हावड़ा तक जायेगी। वंदे भारत (Ranchi-Howrah Vande Bharat) सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह दोपहर 3:30 बजे खुलेगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची से हावड़ा के बीच का सफर 6 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी। रांची से हावड़ा पहुंचने के बाद यह ट्रेन (Ranchi-Howrah Vande Bharat) करीब साढ़े तीन घंटे के अंतराल पर वापस लौटेगी। ये भी पढ़ें..Ranchi: मानसून की बेरुखी से जूझ रहा झारखंड, पीने के पानी की होगी समस्या! रेलवे अधिकारी का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन (Ranchi-Howrah Vande Bharat) खासकर उन व्यापारियों के लिए फायदेमंद होगी, जो कारोबार के सिलसिले में कोलकाता जाते हैं। आपातकालीन कार्य के लिए उसी दिन हावड़ा से भी वापसी की जा सकती है। वंदे भारत ट्रेन से रांची से हावड़ा तक का सफर महज छह घंटे 35 मिनट में पूरा होगा। हालांकि, किराए को लेकर अभी खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि अभी स्पेशल ट्रेन के तौर पर किराया सामान्य किराए से 30 फीसदी ज्यादा था, लेकिन स्थायी किराया होने के कारण इस ट्रेन का किराया 30 फीसदी कम हो जाएगा. यह एक साप्ताहिक ट्रेन है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)