Vande Bharat train : वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क में हो रहा विस्तार , अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

23
vande-bharat-train

Vande Bharat train :  स्वदेशी भारतीय ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat ) में शुरुआत से लेकर 20 अगस्त तक करीब 3.17 करोड़ लोग यात्रा कर चुके हैं। वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में 54 वंदे भारत ट्रेन देश में चल रही हैं और 20 अगस्त तक 35,428 फेरों में 3.17 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा चुकी हैं।

बता दें, वंदे भारत ट्रेन फरवरी, 2019 को शुरू की गई। वंदे भारत ट्रेन का नेटवर्क देश के 280 जिलों और 24 राज्यों में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों ने पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने जितनी यात्रा की थी।

Vande Bharat ट्रेनों के नेटवर्क में हो रहा विस्तार    

दक्षिण सेंट्रल रेलवे के मुख्य पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ए श्रीधर ने कहा कि, वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेनों के नेटवर्क में लगातार विस्तार किया जा रहा है और नई ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है। भारत में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित हुई वंदे भारत एक्सप्रेस लग्जरी अनुभव के साथ लाखों लोगों को किफायती सफर उपलब्ध कराती है।

स्लीपर ट्रेन का शुरु होगा ट्रायल 

तेज रफ्तार के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर और विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ रेलवे ने यात्रा के लिए नए बेंचमार्क तय किए हैं। रेलवे अथॉरिटी की ओर से बताया गया कि, यह सेमी-स्पीड ट्रेन, भारत के आधुनिक और वर्ल्ड क्लास ट्रेन के परिदृश्य को दिखाता है। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू किया गया। देश में फिलहाल वंदे भारत केवल चेयरकार श्रेणी में ही चल रही है। जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, वंदे भारत (Vande Bharat) स्लीपर ट्रेन का ट्रायल अगले डेढ़ से दो महीने में शुरू हो जाएगा और तीन महिने बाद ये ट्रेन सर्विस में आ जाएगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर में ट्रेनी आर्मी अफसरों को बंधक बनाकर पहले पीटा, फिर महिला मित्र से किया गैंगरेप

Vande Bharat train : यात्रियों को मिलेगी अच्छी सर्विस 

इसके साछ ही उन्होंने बताया, “वंदे भारत स्लीपर, वंदे चेयर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत। यह चार ट्रेन आने वाले समय में हमारे देशवासियों को एक अच्छी सर्विस देंगी। ट्रेनों में अनुभव के हिसाब से कई बदलाव किए गए हैं। बता दें, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बर्थ को सुरक्षित करने के लिए जंजीर को हटाकर नया मैकेनिज्म लाया गया है इसके साथ ही शौचालय की सुविधा को लेकर खास ध्यान रखा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)