उत्तर प्रदेश राजनीति Featured

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 10 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, अखिलेश-डिंपल ने डाला वोट

dimple-yadav-akhilesh-yadav

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting, लखनऊः देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। वहीं तीसरे चरण में उप्र की 10 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोट डाले जा रहे है। सुबह से ही मतदान स्थलों पर मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। पहले दो घंटे यानी 9 बजे तक इन सभी सीटों पर कुल 12.94 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे कम मतदान आंवला सीट पर 11.42 फीसदी हुआ, जबकि सबसे ज्यादा मतदान संभल लोकसभा सीट पर 14.71 फीसदी हुआ। जबकि सबसे चर्चित सीट मैनपुरी में 12.18 प्रतिशत वोट पड़े है।

Phase 3 Voting: कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

  • संभल 14.71
  • हाथरस-13.43
  • आगरा - 12.74 प
  • फतेहपुर सीकरी- 14 
  • फिरोजाबाद- 13.36
  • मैनपुरी- 12.18 
  • एटा - 13.16 
  • बदायूं - 12.89 
  • आंवला- 11.42 
  • बरेली - 11.59

ये भी पढ़ेंः-Lok Sabha Chunav 2024: तीसरे चरण की 93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी और अमित शाह ने डाला वोट

अखिलेश ने डिंपल यादव के साथ डाला वोट

इससे पहले सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सैफई में वोट डाला। यूपी के मैनपुरी में वोटिंग के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। इस पर विवाद हो गया। उधर अधिकारियों ने अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के पास नहीं आने देने का निर्देश दिया।

10 सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी मैदान में 

गौरतलब है कि आज तीसरे चरण में जिन 10 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला त्रिकोणीय या फिर बीजेपी और एसपी के बीच है। खास बात यह है कि जिन लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है, वहां सैफई परिवार के तीन सदस्य मैदान में हैं। इनमें से चर्चित सीटें हैं-मैनपुरी, बदायूं और फ़िरोज़ाबाद। यहां से डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की इन 10 सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)