UP Diwas: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और CM योगी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर दी बधाई

0
4
मोदी

UP Diwas: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बधाई संदेश में राज्य के लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। देश में सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के कौशलयुक्त, परिश्रमी और निष्ठावान लोगों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना करती हूं। मुझे विश्वास है कि यह राज्य और यहां के निवासी सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे।’

ये सब ढोंग और पाखंड…, रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा को लेकर बिगड़े स्‍वामी प्रसाद के बोल

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने लिखा, अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर प्रदेश के सभी भाइयों एवं बहनों को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन धरती, यह प्रदेश असीम संभावनाओं और ऊर्जा से भरा हुआ है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ चुका है। हमारा यह प्रदेश और अधिक विकसित, समृद्ध और खुशहाल हो, यही मैं कामना करता हूँ।

ये सब ढोंग और पाखंड…, रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा को लेकर बिगड़े स्‍वामी प्रसाद के बोल

CM योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया भी दी, उन्होंने कहा कि, आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार प्रधानमंत्रीआपकी शुभेच्छाओं और मार्गदर्शन का ही सुफल है कि ‘नया उत्तर प्रदेश’, देश में सेवा, सुरक्षा, सुशासन व विकास का मानक बन गया है। आपके नेतृत्व में हम प्रदेश में ‘रामराज’ की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी से चार फरवरी तक लखनऊ, दिल्ली और नोएडा में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस क्रम में दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खड़क सिंह मार्ग पर शिल्पोत्सव का आयोजन होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)