UP Nikay Chunav 2023: औरैया में बढ़ गए तीन हजार से ज्यादा वोटर, पौने दो लाख मतदाता करेंगे मतदान

38

nikaye-chunav

औरैया: जिले में नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची का शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। नई सूची में जिले के नगर निकायों में 3267 मतदाता बढ़ गए हैं। सबसे अधिक 1071 मतदाता औरैया नगर पालिका परिषद में बढ़े हैं। जबकि सबसे कम 114 नए मतदाताओं के नाम नगर पंचायत अछल्दा की सूची में शामिल किए गए हैं।

जिले की सातों निकाय में एक लाख 79 हजार 368 मतदाता मतदान करेंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू किया गया था। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने घर-घर जाकर और बूथ स्तर पर मौजूद रहकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने का काम किया। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। जिसके अनुसार नगर निकायों में कुल 3267 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

जिले में नगर निकाय में वर्ष 2017 में एक लाख 76 हजार 101 मतदाता थे। अब सभी निकायों को मिलाकर यह संख्या एक लाख 79 हजार 368 हो गई है। नगर पालिका परिषद में 1071, नगर पंचायत दिबियापुर 445, नगर पंचायत फफूंद 298, अटसू 342, बाबरपुर-अजीतमल 480, नगर पंचायत बिधूना में 668 व नगर पंचायत अछल्दा में 114 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं, जो अंतिम दौर में हैं। सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें..मां विंध्यवासिनी की दरबार में पत्नी संग अजीत डोभाल ने नवाया शीश, मांगा आशीर्वाद

निकाय वार स्थिति –

निकाय का नाम – वोटरों की संख्या

  • नगर पालिका औरैया – 74919
  • नगर पंचायत दिबियापुर – 22116
  • नगर पंचायत फफूंद – 15157
  • नगर पंचायत अटसू – 9293
  • नपं बाबरपुर- अजीतमल – 23988
  • नगर पंचायत अछल्दा – 8138
  • नगर पंचायत बिधूना – 25757
  • कुल योग – 179368

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)