Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशगुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, दो पार्षद भाजपा में शामिल

गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, दो पार्षद भाजपा में शामिल

सूरत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) में शुक्रवार सुबह लुका-छिपी का खेल खेला गया। भाजपा में शामिल होने की भनक मिलते ही आम आदमी पार्टी ने सूरत महानगर पालिका में अपनी पार्टी के दो पार्षद (कॉरपोरेटर) को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। इस खबर के थोड़ी देर बाद ही आप के दोनों पार्षद भाजपा के उधना स्थित कार्यालय पहुंच गए और शहर प्रमुख समेत मनपा पदाधिकारी की मौजूदगी में उन्हें केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी को गुजरात में झटके पर झटका लग रहा है। पहले पार्टी के सूरत में 10 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। जिन पार्षदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है उनमें वार्ड नंबर 2 के राजेशभाई मोरडिया और वार्ड नंबर 3 से कनुभाई गेडिया के नाम शामिल हैं। आआपा के अब तक कुल 27 पार्षदों में से 12 पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

वर्ष 2021 के गुजरात निकाय चुनावों में ‘आप’ ने सूरत महानगर पालिका (एमएमसी) में 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एसएमसी में कुल 120 सीटें हैं, जिनमें से 93 पर भाजपा जीती थी और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। आम आदमी पार्टी से 12 कॉरपोरेटर के भाजपा में शामिल होने के बाद अब भाजपा के सदस्यों की संख्या 105 हो गई है।

ये भी पढ़ें..Gujarat: नरोदा गाम दंगा मामले कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री समेत सभी 67 आरोपी बरी

‘आप’ ने लगाए गंभीर आरोप –

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढवी ने एक प्रेस बयान में बताया कि ‘आप’ के दो कॉरपोरेटर(पार्षद) राजेश मोरडिया और कनु गेडिया को भाजपा नेता प्रलोभित कर उन्हें अन्य कॉरपोरेटर को भाजपा में शामिल करवाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने इन दोनों कॉरपोरेटर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें