Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Hand Scrub: खूबसूरत-मुलायम हाथों के लिए ट्राई करें ये घरेलू स्क्रब, पार्लर जैसा मिलेगा रिजल्ट

hand-scrub Hand Scrub: नई दिल्लीः अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन का तो काफी ख्याल रखती हैं। लेकिन वह यह भूल जाती हैं कि खूबसूरती केवल चेहरे से ही नहीं होती है। बल्कि स्किनकेयर बड़ा विषय है जिसमें चेहरे के साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों की देखभाल भी शामिल होती है। जिसे नजरअंदाज किया जाता है। महिलाओं को स्किन के साथ ही हाथ और पैरों की ब्यूटी का भी ध्यान रखना चाहिए। कई महिलाएं स्किन पर क्रीम और लोशन लगाकर उसका काफी ध्यान रखती हैं। लेकिन हाथ-पैरों की सेहत को इग्नोर करती हैं। जिसके चलते चेहरे की तुलना में हाथ बहुत जल्दी बूढ़े और झुर्रियों वाले दिखने लगते हैं। हाथों को मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्क्रब करना जरूरी है ताकि मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाएं और नई त्वचा को सांस लेने का मौका मिले। आप कुछ घरेलू स्क्रब के जरिए भी हाथों की मुलायम और जवां बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू स्क्रब (household scrub)के बारे में।

हाथों को मुलायम बनाने के लिए इन स्क्रब का करें इस्तेमाल

चीनी और जैतून का तेल स्क्रब

  • 2 बड़े चम्मच चीनी को 1 बड़े चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं।
  • खुशबू के लिए अपने पसंदीदा तेल की कुछ बूँदें मिलाएँ।
  • कुछ मिनट तक हाथों पर धीरे-धीरे मसाज करें।
  • 15 से 20 मिनट बाद हाथों को कॉटन बॉल या सूती कपड़े से पोंछ लें। अब हाथ को गर्म पानी से धोकर सुखा लें।

कॉफ़ी ग्राउंड और नारियल तेल स्क्रब

  • 2 बड़े चम्मच कॉफी ग्राउंड लें और उन्हें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • एक्स्ट्रा एक्सफोलिएशन (वैकल्पिक) के लिए आप इसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर भी मिला सकती हैं।
  • सूखे हाथों को मुलायम और जवां बनाने के लिए इस मिश्रण से मालिश करें। इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें और अंत में मॉइस्चराइजर लगा लें।
ये भी पढ़ें..Dark Spots Causes: चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे हो रहे हैं ज्यादा,...
दही और बादाम स्क्रब
  • 2 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसा हुआ बादाम मिला लें।
  • अगर चाहें तो अतिरिक्त नमी के लिए एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • स्क्रब को अपने हाथों पर लगाएं और गोलाकार गति में मालिश करें। गुनगुने पानी से धो लें और सुखा लें। अंत में हैंड क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं।
ओटमील और शहद स्क्रब
  • एक बाउल में 2 बड़े चम्मच पिसे हुए ओट्स के साथ 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
  • एक्सफोलिएशन के लिए स्क्रब को अपने हाथों पर लगाएं और गोलाकार गति में रगड़ें।
  • इसे गुनगुने पानी से धोने से पहले कुछ मिनट के लिए त्वचा पर छोड़ दें।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)