आस्था

आज का राशिफल मंगलवार 14 फरवरी 2023, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Today's horoscope Tuesday   लखनऊः युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.44, सूर्यास्त 06.04, ऋतु - बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी, मंगलवार, 14 फरवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और फिजूलखर्ची भी अधिक होगी, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक बिगड़ने से मन खिन्न रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। कार्यभार अधिक रहने से व्यस्तता अधिक रहेगी। वृष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा व प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिस पर सभी की चर्चा होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा पर जाने से बचें। मिथुन राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़ों के कारण मानसिक परेशानी बढ़ेगी। जीवनसाथी और माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कर्क राशि:- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। किसी पुराने रोग से आपको राहत मिल सकती है। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें। सिंह :- आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ऊर्जा अधिक रहने से आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। आज आप समाज के कार्यों में उत्साह के साथ भाग लेंगे। कन्या राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पैसों से जुड़े काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। दिन भर भागदौड़ रहेगी। तुला राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत खराब रहने के कारण आप अपना महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, ताकि आप तरोताजा महसूस कर सकें। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। दिनचर्या अच्छी रहने से आपकी सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर की सजावट में बड़ा खर्च हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। धनु राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। समाज में यश, सम्मान और सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, नहीं तो पाचन क्रिया बिगड़ सकती है, जिससे दिन भर मन अशांत रहेगा। मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा देगी। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी, लेकिन सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दुर्घटना भी हो सकती है अत: सावधानी से वाहन चलायें। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। कुम्भ राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चे बढ़ने से चिंता भी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अकारण ही मन अशांत रहेगा, जिससे मन कोई भी कार्य नहीं कर पाएगा।