आस्था

आज का राशिफल रविवार 19 जनवरी 2023, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Today-horoscope-Sunday   लखनऊः युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.44, सूर्यास्त 06.04, ऋतु - बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, रविवार, 19 फरवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। काम की अधिकता भी रहेगी, जिससे आप तन-मन से थकान और बेचैनी महसूस करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। वृष राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और मेहनत से सफलता मिलेगी, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन का विशेष सुख मिलेगा। आप अपने सह परिवार के साथ किसी सामाजिक स्थान पर जाकर या अल्प प्रवास पर जाकर आनंद में दिन बिताएंगे। कर्क राशि:- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे और सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सिंह :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी। कन्या राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और अत्यधिक क्रोध नौकरी को खतरे में डाल सकता है। तुला राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्य में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और सभी कार्य सफल होंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं शुरू कर सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है और मानसिक स्थिति अस्पष्ट रहेगी। धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य सफल होंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। मित्रों से उपहार मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। यात्रा सुखद रहे। मकर राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी बन रहा है। नौकरी-धंधे के लिए दिन शुभ है। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि मेहनत की अधिकता रहेगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं।