Featured मनोरंजन

Happy Birthday Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने इस तरह मनाया अपना बर्थडे, केक काटकर किया सेलिब्रेट

मुंबईः बिग बाॅस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल आज अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं। शहनाज गिल ने काफी कम समय पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। शहनाज गिल को उनकी क्यूटनेस और बेहतरीन अदायगी के चलते फैंस उन पर जमकर प्यार भी लुटाते हैं। अपने बर्थडे पर शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि शहनाज गिल अपने करीबी लोगों के बीच जन्मदिन मना रही हैं। शहनाज गिल के बर्थडे के लिए कई तरह के केक भी रखे हैं। इसके बाद सभी मिलकर शहनाज के लिए बर्थडे साॅन्ग गाते हैं। जिस पर वह काफी खुश होती है और फिर एक-एक कर सभी केक को कट करती है। शहनाज गिल प्रीटेंड कुर्ते में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में शहनाज गिल की सादगी पर उनके चाहने वाले फिदा हो रहे हैं। शहनाज गिल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘मुझे जन्मदिन मुबारक हो।’ सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के प्री बर्थडे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले जमकर बधाईयां भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..सलमान खान नहीं, कोई और है ‘पठान’ का सबसे बड़ा सरप्राइज

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही उनके शो में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह गेस्ट बन कर आयी थीं। इसके अलावा शहनाज जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वह सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में नजर आयेंगी। इस फिल्म का जोरदार टीजर हाल ही रिलीज हुआ है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिटारे में कई और भी बड़ी फिल्में हैं।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)