Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपछुआ हवाओं ने बढ़ाई टेंशन, फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी गलन

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई टेंशन, फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी गलन

कानपुर: हवाओं की दिशाएं उत्तरी पूर्वी होने से बीते दो दिनों में तापमान सामान्य से अधिक हो गया। 24 डिग्री तापमान से लोगों को भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन शनिवार से फिर से पछुआ हवाएं चलने लगी। इससे एक बार कानपुर में फिर गलन बढ़ेगी जो 19 जनवरी तक जारी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि बर्फीली हवाओं के चलने से कानपुर में शीतलहर की स्थिति बन रही है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के उत्तरी भागों पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे राजस्थान के कुछ और हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है। कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर की स्थिति देखी जा सकती है। पश्चिमी हिमालय पर जारी बारिश और हिमपात की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है और पूर्वी असम में भी हल्की बारिश की संभावना है। कानपुर मण्डल में सर्द हवाओं के कारण शीत लहर की स्थित बन सकती है और तापमान भी गिरेंगे जिससे सर्दी भी बढ़ेगी।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 97 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 2.6 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में साफ आसमान रहने के कारण वर्षा की कोई संभावना नहीं है तथा प्रातः काल व रात्रि के समय शीत लहर/हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें