Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशपुलिस जवान की पत्नी समेत फांसी पर लटके मिले दो शव, जांच...

पुलिस जवान की पत्नी समेत फांसी पर लटके मिले दो शव, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के तिलैया के रहने वाले एवं झारखंड पुलिस के जवान अर्जुन कुमार यादव की पत्नी सुशीला देवी का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच में जुट गई।

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप 

वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया। घटना के समय पुलिस जवान पति घर पर ही था। बताया जा रहा है कि, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार ओपी में मृतका के पति की पोस्टिंग थी। वहीं मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बहन सुशीला को प्रताड़ित किया जाता था। कार की मांग की जा रही थी। उसने मृतका के सास-ससुर के अलावा पति, भसुर और गोतनी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतका के पिता गणपत यादव ने छतरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

ये भी पढ़ें: Resident Doctors Strike : सीनियर डॉक्टरों ने संभाली चिकित्सा व्यवस्था, पटरी पर आईं व्यवस्थाएं

Palamu News : पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

पाटन थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी पल्लवी कुमारी (15) ने मंगलवार की सुबह मानसिक तनाव में आकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह सदर अस्पताल पहुंचे एवं अपनी देखरेख में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस आत्महत्या से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें