देश Featured

Odisha Train Accident: झारखंड से डाॅक्टरों की टीम पहुंची बालासोर, CM ने किया ट्वीट

hemant-soren-tweeted-on-odisha-balasore-train-accident

रांची: ओडिशा के बालासोर (Balasore) में दो जून को हुए भीषण ट्रेन हादसे में झारखंड के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इन सभी का इलाज बालासोर (Balasore) के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, लेकिन उचित इलाज और सहयोग के लिए झारखंड से डॉक्टरों और अधिकारियों की एक टीम बालासोर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को ही ट्वीट कर बताया कि झारखंड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टरों का एक दल सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगा। यह टीम बालासोर में भर्ती झारखंड के यात्रियों से मुलाकात करेगी और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएगी। जानकारी के अनुसार हादसे में झारखंड के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 13 अकेले पूर्वी सिंहभूम के हैं। इसके अलावा गोड्डा में तीन और पाकुड़ में एक है। घायलों में दुमका के कई लोगों के होने की खबर है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। गोड्डा के घायलों के नाम मिथुन पंडित, राजीव पंडित और मुकेश पंडित बताए गए हैं। तीनों बुधवार को एक साथ काम की तलाश में गांव से निकले थे और उसी ट्रेन से चेन्नई जा रहे थे।

हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क -

रांची रेल मंडल ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। रांची रेलवे स्टेशन के 06512787260, 06512787070 और मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 9835921950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हटिया स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 06512600091 व 06512788888 व मोबाइल नंबर 9431351063 पर संपर्क कर रेल हादसे से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। ये भी पढ़ें..‘खेत में बितायी पूरी रात, चारों ओर बिछी थीं लाशें.., यात्री ने बताई ओडिशा ट्रेन हादसे की दर्दनाक कहानी

हादसे में झारखंड के घायलों के नाम -

बालासोर (Balasore) ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के मुकेश पंडित, राजीव पंडित और मिथुन कुमार पंडित, दुमका के 16 मजदूर घायल हैं। दुमका के घायल मजदूरों में सीताराम कुमार, हरियार कुमार, जोगेंद्र कुमार, लालमोहन कुमार, सुरेंद्र मारीक, अरविंद राउत, लखन मांझी, प्रमोद राउत, भोला राउत, सुखलाल मरांडी, मुंशी किस्कू, मेरूलाल मरांडी, देवेश्वर मरांडी, नायकी टुडू शामिल हैं। जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा के छह मजदूर घायल हो गये. घायलों में सोनू पोलाई, रवि देवरी, गुरा पोलाई, रवि रावत, संध्या कर्मकार और सुखराज कर्मकार शामिल हैं। गिरिडीह जिले के कुसुंभ-गांडे के दो सगे भाई कुंदन कुमार ठाकुर और जीतन कुमार ठाकुर (दोनों रंजीत ठाकुर के पिता) घायल हो गए। गांडेय के जीएनपुर के भुलतेन तुरी व लोहड़ी के राजेंद्र साव भी घायल हुए हैं। साहेबगंज के हर्षित प्रसाद गुप्ता भी घायल हुए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)