AUS vs BAN, T20 World Cup: हैट्रिक लेकर कमिंस ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत

0
27
pat-cummins-hattrick

AUS vs BAN, T20 World Cup, नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैच में हैट्रिक लेकर एक खास उपलब्धि हासिल की। T20 World Cup 2024 में यह पहली हैट्रिक (Hat trick) है। कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सातवें और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने DLS नियम के तहत बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया।

AUS vs BAN: पैट कमिंस ने ली हैट्रिक

बता दें कि 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस ने महमुदुल्लाह रियाद को बोल्ड किया। फिर छठी गेंद पर कमिंस ने महेदी हसन को एडम जाम्पा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने अंतिम ओवर की पहली खतरनाक गेंद पर तौहीद हृदय को आउट किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए हैट्रिक सिर्फ़ ब्रेट ली ने ही ली थी – वो भी बांग्लादेश के खिलाफ़। ब्रेट ली ने 2007 में शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तज़ा और आलोक कपाली को आउट करके हैट्रिक पूरी की थी।

ये भी पढ़ेंः- AFG vs IND: अफगानिस्तान पर मिली जीत के बाद गदगद हुए रोहित, पांड्या को लेकर कही ये बात

ICC टी-20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की सूची-

वर्ष        खिलाड़ी            देश            विरोधी टीम

2007     ब्रेट ली           ऑस्ट्रेलिया        बांग्लादेश

2021     कर्टिस कैंफर   आयरलैंड        नीदरलैंड

2021     वानिंदु हसरंगा    श्रीलंका         दक्षिण अफ्रीका

2021     कागिसो रबाडा   दक्षिण          अफ्रीका इंग्लैंड

2022     कार्तिक मयप्पन   यूएई            श्रीलंका

2022     जोश लिटिल      आयरलैंड       न्यूजीलैंड

2024      पैट कमिंस       ऑस्ट्रेलिया       बांग्लादेश

DLS की मदद से जीता ऑस्ट्रेलिया

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 41 और तौहीद हृदय ने 40 रन बनाए। इन दोनों के अलावा लिटन दास ने 16 और तस्कीन अहमद ने 13 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तौहीद हृदय, महमूदुल्लाह और महेदी हसन को आउट कर हैट्रिक ली।

कमिंस (Pat Cummins) के अलावा एडम जाम्पा ने 2, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवर में दो विकेट पर 100 रन बना लिए थे लेकिन उसके बाद बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका। उस समय DLS बराबर पर स्कोर 72 रन था, यानी कंगारू टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)