मध्य प्रदेश

भोजशालाः ASI का सर्वे जारी, अब तक कई जानकारियां आईं सामने

blog_image_660fa720ee48b

धारः भोजशाला में एएसआई सर्वे का शुक्रवार को 15वां दिन है। सर्वे टीम सुबह 5:40 बजे दाखिल हुई। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की नमाज का दिन है, इसलिए सर्वे टीम नमाज से पहले बैंक्वेट हॉल से बाहर निकलेगी।

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

 गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश पर चल रहा भोजशाला का पुरातात्विक सर्वेक्षण 15वें दिन भी जारी है। दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच बैंक्वेट हॉल में मुस्लिम पक्ष की ओर से नमाज अदा की जायेगी। मोबाइल फोन पर प्रतिबंध के चलते बाहरी इलाकों में चेकिंग की विशेष तैयारी की गयी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को विशेष तौर पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नमाज होगी। यहां हर मंगलवार को हिंदू समुदाय को पूजा करने की इजाजत है, जबकि हर शुक्रवार को भोजशाला में नमाज पढ़ने की इजाजत है।

यह भी पढ़ेंः-लोकसभा चुनावः रूठों को मनाने में जुटे शिवपाल, कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

 अब तक सामने आईं की जानकारियां

 हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम अत्याधुनिक तकनीकों से धार भोजशाला का सर्वेक्षण कर रही है। एक पखवाड़े से चल रहे सर्वे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। सर्वेक्षण हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। इस बीच, याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने हाई कोर्ट में अर्जी दायर कर अनुरोध किया था कि उन्हें भी सर्वेक्षण के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाए। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई लेकिन देर शाम कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी और इजाजत देने से इनकार कर दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)