Featured पंजाब

पंजाब सरकार ने मानी किसानों की मांग, बढ़ाए गन्ने के दाम

Sugarcane price increased : पंजाब सरकार ने गन्ने की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी जैसे ही प्रमुख किसान नेता को हुई तो उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ धोखा है। पंजाब के किसानों ने गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर चंडीगढ़ में चार दिनों तक धरना दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक में गन्ने के दाम बढ़ाने पर सहमति बनी।

391 रुपए प्रति क्विंटल हुआ गन्ने के दाम 

ऐसी उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री शीतकालीन सत्र के दौरान गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन सत्र में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने गन्ने की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी की। अब पंजाब में 391 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा जाएगा। यह हरियाणा से 2 रुपये ज्यादा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2023-24 के लिए गन्ने की कीमत (राज्य सहमत मूल्य) बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें-LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें कितने बढ़े दाम

बढ़े दामों से संतुष्ट नहीं किसान

किसान नेता सरवन सिंह ने सरकार के फैसले को खारिज कर दिया है और कहा है कि सरकार द्वारा गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पंजाब में गन्ने की उत्पादन लागत 470 रुपये प्रति क्विंटल है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ बैठक में गन्ने के दामों में उचित बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था, लेकिन मात्र 11 रुपये की बढ़ोतरी कर किसानों के साथ मजाक किया गया है। इस संबंध में किसान जल्द ही निर्णय लेंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)