मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'टाइगर' को लेकर बताया अपना शानदार अनुभव

priyanka chopra in tiger film

Film 'Tiger': देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अदाओं और टैलेंट की वजह से देश ही नही बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टाइगर' में अपनी प्रभावशाली आवाज देने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में खुलासा किया कि, बाघों से जुड़ी कहानी के लिए उनके दिल में खास जगह क्यों है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने डॉक्यूमेंट्री के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, टाइगर' मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। फिल्म ने मुझे न केवल प्रकृति के साथ जोड़ा है, बल्कि यह भारत की सुंदरता और जंगलों की अहमियत के बारे में भी है।'' 

इंटरव्यू के दौरान शेयर किया एक्सपीरियंस 

साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि, डॉक्यूमेंट्री में बाघिन अंबर के जरिए जानवरों की कठिनाइयों और संघर्षों को समझना और जंगलों के रहस्यों के बारे में जानना एक एक्साइटिंग एक्सपीरियंस था। बता दें, इस '' डॉक्यूमेंट्री में प्रियंका ने मादा टाइगर 'अंबर' के किरदार को अपनी आवाज दी है, जो भारत के जंगल में अपने शावकों को पालती है और कई चुनौतियों का सामना करती है। 

ये भी पढ़ें: दिग्गजों के साथ शूटिंग के बाद नायला ग्रेवाल ने शेयर किया एक्सपीरियंस

प्रियंका ने कहा: "अंबर की यात्रा हम सभी के लिए एक अहम सीख है। ये प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के साथ -साथ उन तरीकों के बारे में बताती है, जिनसे हम इन जीवों से प्रेरणा और ताकत ले सकते हैं।' बता दें, ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है। 

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)