Home फीचर्ड Mumbai News : बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर मची भगदड़, हादसे में 10...

Mumbai News : बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर मची भगदड़, हादसे में 10 लोग गंभीर रुप से घायल

mumbai-news

Mumbai News : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर रविवार तड़के मची भगदड़ में 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी इस भीड़ को काबू नहीं कर पाए और इस दौरान करीब 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनको इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्टेशन पर भगदड़ मचने से घायल हुए 10 लोग  

बता दें कि, यहां पर साप्ताहिक चलने वाली बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन री शेड्यूल हुई और गाड़ी को सुबह 5.10 पर निकलना था। लेकिन री शेड्यूल होने के बाद आज सुबह गाड़ी प्लेटफार्म पर देरी से पहुंची। गाड़ी के स्टेशन पर लगते ही भारी संख्या में मौजूद लोग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। जिससे जनरल बोगी में चढ़ने के दौरान भगदड़ मच गई। रेलवे ने हादसे में 10 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: शिवसेना उद्धव गुट ने जारी 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Mumbai News : घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती    

बताया जा रहा है कि, इस भगदड़ में घायल कुछ का पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य का इलाज भाभा अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, ट्रेन अपने रीशेड्यूलिंग टाइम 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना हो गई और अभी स्टेशन पर स्थिति काबू में है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version