Home फीचर्ड Maharashtra Election: शिवसेना उद्धव गुट ने जारी 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Maharashtra Election: शिवसेना उद्धव गुट ने जारी 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Shiv-Sena-Uddhav-faction-candidate-list

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना के उद्धव गुट ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 नए उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर को पहली सूची में 65 नाम जारी किए गए थे। अब तक कुल 80 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। यह चुनाव शिवसेना उद्धव गुट के लिए बड़ी चुनौती है, खासकर पिछले साल बगावत के बाद।

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रखती है। उन्होंने यह बयान 24 अक्टूबर को दिया था, जब गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा हुआ था। हालांकि, एमवीए गठबंधन के मुताबिक शिवसेना उद्धव गुट, एनसीपी शरद पवार गुट और कांग्रेस को 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवसेना उद्धव गुट अपनी सीटों पर किस तरह मजबूती से खड़ा होता है।

Maharashtra Election: दहिसर सीट पर असमंजस बरकरार

मुंबई की दहिसर विधानसभा सीट को उद्धव गुट ने अपने हिस्से में रखा है, लेकिन यहां उम्मीदवार के नाम पर संशय है। जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की पत्नी तेजस्विनी घोसालकर को टिकट दिया जाए। हालांकि, अभिषेक के पिता पूर्व विधायक विनोद घोसालकर भी इस सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं। अभिषेक घोसालकर की हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने दहिसर सीट को संवेदनशील बना दिया है।

ये भी पढ़ेंः- Maharashtra Elections: NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की पहली सूची

Shiv Sena-uddhav faction Candidate List: पहली सूची में उद्धव के करीबी नाम

23 अक्टूबर को जारी पहली सूची में उद्धव गुट ने 65 नामों की घोषणा की थी। इसमें उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को वर्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कोपरी पचपाखड़ी से केदार दिघे को मैदान में उतारा गया है। इस सूची के बाद उद्धव गुट ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है।

महाराष्ट्र में इस समय महायुति सरकार का शासन है, जिसमें शिवसेना, भाजपा और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं। महाविकास अघाड़ी के साथ उद्धव गुट इस बार महायुति के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश कर रहा है। पिछले चुनावी समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार एमवीए को जनता का समर्थन मिल सकता है। इस बार चुनाव कई समीकरणों और अलग-अलग गठबंधनों के बीच होने जा रहा है।

20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे चुनाव

2019 में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन हुआ था, जिसमें भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार मुकाबला छह बड़ी पार्टियों के बीच है। ऐसे में वोटों का बंटवारा और सरकार बनाने की चुनौती बड़ी होने जा रही है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version