Home फीचर्ड RG Kar Medical College : एक बार फिर 30 अक्टूबर को सड़कों...

RG Kar Medical College : एक बार फिर 30 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेंगे जूनियर डॉक्टर

kolkata-news

RG Kar Medical College : आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर तक रैली निकालने का फैसला किया है। बता दें, यह निर्णय शनिवार देर रात आयोजित सम्मेलन के बाद लिया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के साथ सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और बांग्ला मनोरंजन उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। वहीं सम्मेलन के बाद डॉक्टरों ने कैंडल मार्च भी निकाला।

30 अक्टूबर को CBI दफ्तर के बाहर निकाली जाएगी रैली 

बता दें, आंदोलन की अगुवाई कर रहे अनिकेत महतो ने बताया कि, 30 अक्टूबर को सीबीआई दफ्तर के बाहर रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले हुए सम्मेलन का आयोजन पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने किया। जिसमें फोरम के 32 प्रतिनिधियों के साथ-साथ सिविल सोसाइटी और अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। बता दें, यह सम्मेलन छह घंटे से ज्यादा समय तक चला।

ये भी पढ़ें: Mumbai News : बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर मची भगदड़, हादसे में 10 लोग गंभीर रुप से घायल

RG Kar Medical College:   21 को डॉक्टरों ने समाप्त किया था अनशन  

21 अक्टूबर को डॉक्टरों ने अपना अनशन समाप्त किया था, जो 5 अक्टूबर से चल रहा था। वहीं प्रमुख आंदोलनकारी किनजल नंदा ने कहा, “हमने मजिस्ट्रेट जांच की मांग इसलिए की थी क्योंकि हमें सच्चाई जाननी है। हमें न केवल न्याय चाहिए, बल्कि हमें पूरे सिस्टम की सफाई भी चाहिए।”

बता दें, आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टरों ने ‘सीज-वर्क’ आंदोलन शुरू किया था, जो 42 दिनों तक चला। आंदोलन ने अब व्यापक आंदोलन का रूप ले लिया है। डॉक्टरों की मांग है कि, राज्य सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाए जिससे आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को न्याय मिले।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version