Featured

Asia Cup: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, असलंका ने ऐसे पलटा गेम

Asia Cup 2023-SL-pak Asia Cup 2023 -SL vs PK: एशिया कप के करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की। कुशल मेंडिस (91) और सदीरा समरविक्रमा (48) के बीच शतकीय साझेदारी के बाद चरित असालंका के शानदार नाबाद 49 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान पर मिली जीत के साथ ही श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में पहुँच गया। एशिया कप में श्रीलंका ने 11वीं बार फाइनल में जगह बनाई है और फाइनल में उसका मुकाबला भारत से होगा। बता दें कि भारत-श्रीलंका का एशिया कप में लगातार दूसरा फाइनल होगा। बारिश से बाधित इस मौच को 42-ओवर में डीएलएस पद्धति के तहत 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। लेकिन श्रीलंका अंतिम दो ओवरों में कुछ चिंताजनक क्षणों से बचकर फाइनल में पहुंच गया। यह कुशल मेंडिस ही थे जिन्होंने श्रीलंका की पारी को संभाले रखा और उन्हें जीत की ओर अग्रसर किया। श्रीलंका ने 20 के स्कोर पर कुसल परेरा (17) का विकेट गंवा दिया, जिसके बाद मेंडिस ने पथुन निसंका (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े और फिर सदीरा समरविक्रमा (48) के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका का स्कोर 177/2 रन था। लेकिन इसके बाद उसने जल्दी-जल्दी कुछ विकेट गंवा दिए। ये भी पढ़ें...World Cup 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम वहीं मेंडिस एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में असफल रहे और 91 रन पर आउट हो गए। 91 रन पर इफ्तिखार अहमद की गेंद पर मोहम्मद हारिस ने उन्हें कैच कर लिया। उन्होंने अपनी शानदार पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। इस एशिया कप में यह दूसरी बार था जब मेंडिस नर्वस 90 में आउट हुए। लेकिन जब तक वह आउट हुए, श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंचा चुका था। मेंडिस के आउट होने के बाद चरित असालंका ने मेजबान टीम को बढ़त के साथ नाबाद 49 रन बनाकर जीत दिलाई। श्रीलंका को अंतिम छह गेंदों पर 8 रन चाहिए थे। इससे पहले पाकिस्तान ने अपने मध्य क्रम के शानदार प्रदर्शन के दम पर 130/5 से उबरने के बाद 252 रन बनाए। मोहम्मद रिज़वान (नाबाद 86) और इफ्तिखार अहमद (47) के बीच एक यादगार साझेदारी हुई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)