spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमुस्लिम आबादी बढ़ रही, अब खत्म हो जाएगा तुम्हारा राज...सपा विधायक ने...

मुस्लिम आबादी बढ़ रही, अब खत्म हो जाएगा तुम्हारा राज…सपा विधायक ने CM Yogi को दी चुनौती

SP MLA Mehboob Ali statement , बिजनौर: समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक महबूब अली ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है और अब आपका राज खत्म हो जाएगा। हालांकि सपा विधायक के इस बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

सपा विधायक महबूब का विवादित बयान

सपा विधायक का यह विवादित बयान बिजनौर में पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक के दौरान मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। एक हॉल में आयोजित सपा की बैठक में महबूब अली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मुगलों ने देश पर 800 साल तक राज किया, जब वे नहीं रहेंगे तो आप (BJP) क्या रहोगे।

पूर्व मंत्री महबूब ने कहा कि 2027 में आप जरूर जाएंगे, हम जरूर आएंगे। विधायक ने यह भी दावा किया कि संविधान और सिद्धांत शब्द समाजवादी पार्टी में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।

ये भी पढ़ेंः- MP News : CPR देकर बचाई थी BJP विधायक की जान, कांस्टेबल को राज्य सरकार देगी डबल इनाम

महबूब के बयान से सपा ने किया किनारा

उधर समाजवादी पार्टी ने महबूब अली के इस विवादित बयान से खुद को अलग कर लिया है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि सपा इस बयान से सहमत नहीं है। हम ऐसा नहीं मानते। लेकिन ये जरूर सच है कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। ऐसे में ये सारे मुद्दे मिलकर बीजेपी को जरूर हराएंगे, ये तय है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें