Tuesday, March 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व आईएएस समेत सपा-बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, डिप्टी सीएम...

पूर्व आईएएस समेत सपा-बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, डिप्टी सीएम बोले-यह कारवां रूकने वाला नहीं

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी में रविवार को सपा, बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता समेत बिहार जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी और पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने इन सभी नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

समाजवादी पार्टी के नेता दिशांत त्यागी, बहुजन समाज पार्टी के नेता हेम सिंह आर्य, सत्येंद्र सिंह राघव, टीपी सिंह भाजपा में शामिल हुए। बहुजन समाज पार्टी अमरोहा से सोरन सिंह जाट, बुलंदशहर के अनूप शहर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश शर्मा, पूर्व एमएलसी स्नातक प्रत्याशी मेरठ सहारनपुर अर्चना शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बिहार जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। तीन बार बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले गाजियाबाद के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विपिन चौधरी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इनके अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी हरदोई के चंद्र प्रकाश ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। जिलाधिकारी, कमिश्नर, सचिव, प्रमुख सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन जैसे आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-गृहमंत्री बोले- हमारे जवानों को हल्के में नहीं ले सकता दुश्मन, हर हलचल का दिया जवाब

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी का यह कारवां अब रुकने वाला नहीं है। डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा आगे आने वाले दिनों में लगातार दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जाएगा। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की एक लंबी सूची है। सभी लोग भाजपा में शामिल होकर प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं। पहले शीर्ष नेताओं को शामिल कराया जा रहा है। आने वाले समय में निचले स्तर पर काम करने वाले राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शामिल कराया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें