Featured लोकसभा चुनाव 2024

चुनाव 2024: डिप्टी सीएम पाठक की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

blog_image_661e71ae65d47

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

सदस्यता लेने वालों में बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा (अम्बेडकर नगर), बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर विजय कुमार (कुशीनगर), बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर और जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू (बांदा), बसपा के जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रजापति ( बांदा) जिला पंचायत सदस्य आदित्य यादव (आजमगढ़), नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह (प्रतापगढ़), नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सोनी (प्रतापगढ़), पूर्व सपा प्रदेश महासचिव दया शंकर सिंह यादव (गाजीपुर) बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

समर्थको के साथ बीजेपी में हुए शामिल

इसी तरह पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह पटेल (मिर्जापुर) सपा से, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता द्विवेदी (उन्नाव) बसपा से, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा (जालौन) बसपा से, ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव (उन्नाव) सपा से, पार्षद अमित चौधरी (लखनऊ), सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र यादव (उन्नाव), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी (सिद्धार्थनगर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडे (आजमगढ़), बसपा से विधानसभा प्रत्याशी घनश्याम पांडे (प्रयागराज), बसपा जिला पंचायत सदस्य बृज कुमारी पांडे (प्रयागराज), पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी सूर्य प्रताप सिंह (फिरोजाबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय ब्राह्मण महासभा, लहुराबीर व्यापार मंडल, संगठन मंत्री संजय मिश्रा (वाराणसी), सपा सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी (कानपुर), सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक संजय यादव (हमीरपुर), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक सिंह (बाराबंकी), ब्राह्मण युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष सभा हिमांशु पांडे (आजमगढ़) और पूर्व कांग्रेस पार्षद आशीष सिंह सुजल (लखनऊ) अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ेंः-UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट घोषित, लखनऊ के आदित्य ने किया टॉप

डीप्टी सीएम ने किया स्वागत

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण योजनाओं से लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। भाजपा के घोषणापत्र में मोदी जी की गारंटी युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों की आर्थिक और सामाजिक समृद्धि की है। हर सेक्टर को मजबूती मिलने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सभी को सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प से जुड़ें और अपने-अपने क्षेत्र और बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी इस बार 400 सीटें पार करने का संकल्प पूरा करेंगे और मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में भागीदारी निभाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)