Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने दिया बयान

0
27

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और Zaheer Iqbal आज शादी के बंधन में बंधने वाले है। ऐसे में जोरों पर इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि क्या सोनाक्षी जहीर से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म अपनाएंगी।

धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी सोनाक्षी  

अक्सर इसको लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस से ये सवाल पूछ रहे है, लेकिन जवाब उनके होने वाले ससुर अर्थात जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने दिया। उन्होंने बताया कि, सोनाक्षी शादी के बाद इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी और दोनों की सिविल मैरिज होगी। साथ ही उन्होनें कहा कि, शादी में न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी।’ इकबाल रतनसी ने कहा कि ये बात पक्की है कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी। उनका मिलन दिलों का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।

sonakshi-sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद को दिया आशीर्वाद 

बता दें कि, शादी के दो दिन पहले सोनाक्षी के पिता व एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद जहीर से मुलाकात की। खबरें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं और वो शादी में शामिल नहीं होंगे। जब उनसे बेटी सोनाक्षी की शादी की खबर को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने इसकी जानकारी न होने की बात कही थी। इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते उन्होंने दामाद जहीर इकबाल को गले लगाया और आशीर्वाद दिया।

zaheer-iqbaal

कई बड़ी हस्तियां शादी में होंगी शामिल

गौरतलब है कि, सोनाक्षी और जहीर आज यानी 23 जून को कोर्ट मैरिज कर शादी के बंधन में बंध जाएंगे, इसके बाद मुंबई में शिल्पा शेट्टी के हाई-प्रोफाइल रेस्टोरेंट बैस्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं इस खास दिन पर हुमा कुरैशी और आयुष शर्मा समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

sonakshi-wedding

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: नाश्ते को लेकर आपस में भिड़े सना मकबूल और साई केतन

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं। इसके बाद अब Sonakshi Sinha को जल्द ही फिल्म ‘ककुड़ा’ में देखा जाएगा। हालांकि, फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। बता दें, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं। यह 2022 में आई ‘जोम्बिविली’ और 7 जून को रिलीज हुई ‘मुंज्या’ के बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में सरपोतदार की तीसरी फिल्म है। इसके अलावा, सोनाक्षी जल्द ही थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)