प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

सिद्धार्थनाथ ने साकीनाका दुष्कर्म मामले को बताया शर्मनाक, बोले-बेटियों के सपनों की कब्रगाह है मुंबई

लखनऊः योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने मुंबई में ‘एक और निर्भया’ होने की घटना को शर्मनाक बताते हुए महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार को आड़े हाथो लिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस जब केंद्र में थी, तब दिल्ली में दिल दहला देने वाला निर्भया कांड हुआ और अब जबकि महाराष्ट्र सरकार में भागीदार है तो वहां भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह और बात है कि राजकुमारी प्रियंका वाड्रा को इन वारदातों से शर्म नहीं आती।

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई, अब महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बनती जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बेटियां अपने सपनों को उड़ान देने के इरादे से आती हैं लेकिन महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की उदासीन प्रवृत्ति मुंबई को बेटियों के सपनों की कब्रगाह बना रहा है।

यह भी पढ़ें-गहना वशिष्ठ ने फिर साझा की टॉपलेस तस्वीरें, राज कुंद्रा को...

मालूम हो कि मुंबई के साकीनाका इलाके में 34 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी है। बताया जा रहा है कि दरिंदगी के बाद रेप पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई थी। अब पीड़िता ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद जब पीड़िता को लाया गया था तब ज्यादा खून बह गया था और खून की कमी के कारण उसकी मौत हुई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)