मनोरंजन

अपनी हमशक्ल को देख हैरान हुईं श्रद्धा, जानिए कौन है IPL की ये मिस्ट्री गर्ल

blog_image_661b9547c9de3

मुंबईः इस समय क्रिकेट प्रेमियों के बीच आईपीएल को लेकर उत्साह बना हुआ है। आजकल मैच के साथ स्टेडियम में आने वाली खूबसूरत लड़कियों पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। उन पर कैमरे लगातार घूमते रहते हैं। इसकी वजह से कई लड़कियां रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ कल शनिवार की रात को भी हुआ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में के दौरान एक लड़की की वायरल हो गई। उनका चेहरा बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से काफी मिलता जुलता है। वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी इस लड़की की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

श्रद्धा कपूर ने खुद किया ट्वीट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच था। इस मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल और उसकी क्यूट स्माइल ने सभी का ध्यान खींचा। सफेद कुर्ती में लड़की बेहद खूबसूरत लग रही थी। दर्शक उनकी मुस्कान के दीवाने हो गए। कई लोगों ने इस वायरल लड़की की तुलना श्रद्धा कपूर से कर दी। फिर श्रद्धा कपूर ने खुद इस वायरल लड़की की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और मजाक करते हुए लिखा, "ओह, यह मैं हूं! 

यह भी पढ़ेंः-PBKS vs RR Highlights: राजस्थान ने पंजाब को तीन विकेट से हराया, इस बल्लेबाज ने अकेले पलट दी बाजी

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

श्रद्धा कपूर की तरह दिखने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम प्रगति नागपाल है। उनके सोशल मीडिया से पता चलता है कि वह एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। उनका पहला गाना "यूज़लेस भावरा" 4 अप्रैल 2024 को रिलीज़ हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन किया है। प्रगति के इंस्टाग्राम पर 160k फॉलोअर्स हैं। अब वायरल होने के बाद उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)