Home जम्मू कश्मीर कश्मीर में जारी लक्षित हत्याओं और हमलों को लेकर शिवसेना का जोरदार...

कश्मीर में जारी लक्षित हत्याओं और हमलों को लेकर शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन

जम्मूः कश्मीर घाटी में जारी लक्षित हत्याओं व हमलों को लेकर शिवसेना उधमपुर जिला ईकाई के शिव सैनिको ने प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में कारगिल हनुमान मंदिर के करीब जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी शिव सैनिकों ने लक्षित हत्याएं बंद करों एवं कश्मीर में अमन बहाली क़ायम करने के नारे बुलंद किए। इस मौके पर प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि मोदी की केन्द्र सरकार ने कश्मीर घाटी में अमन बहाली एवं कश्मीरी विस्थापितों की सुरक्षित घाटी वापसी का जो वादा किया था वह आज जुमला साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें..शादी के बंधन में बंधे दीपक चाहर, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

केन्द्र एवं राज्य प्रशासन कश्मीर घाटी में अमन बहाली कायम करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। साहनी ने कहा कि आंतकवादी संगठन आगामी 30 जून को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को भी गीदड़ भभकिया देकर प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे कतई कामयाब नही होने दिया जाएगा। साहनी ने कहा कि शिवसेना सुरक्षा बलों के साथ नागरिकों की हिफाजत के लिए खड़ी है और 29 जून को चलो कश्मीर का आवाहन करती है।

साहनी ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों की हौसला अफजाई और आंतकवादियो की गीदड़ भभकीया का मुंह तोड जवाब देंगे। इस मौके पर महासचिव विकास बख्शी, उधमपुर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रभारी अश्वनी प्रभाकर, राजेश हांडा, नटवर लाल, जतिंद्र अरोड़ा, दलीप अरोड़ा, अनिल विजय, संजय पंडिता, राजेश खजूरिया, इम्तियाज हुसैन, रजिंद्र सिंह, विशाल वर्मा समेत कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

गौरतलब है कि घाटी में दहशत का माहौल कायम करने के लिए हिंदू नागरिक और खासकर सरकारी कर्मचारियों को टारगेट कर हत्या की जा रही है। आतंकियों ने हाल ही में बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और कुलगाम में महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका कश्मीरी पंडितों ने जमकर विरोध किया था। घाटी में लगातार हो रही वारदातों के बाद कश्मीरी पंडितों ने सरकार से मांग की थी कि सभी प्रवासी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर तैनात किया जाए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version