Mc Shimla Election: नगर निगम चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, मंगलवार को होगा मतदान

0
8

mc-shimla-election

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम चुनाव (mc shimla election) के प्रचार का आज (रविवार) अंतिम दिन है। शाम 5 बजे शोरगुल बंद हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार बिना भीड़ के सीधे लोगों से संपर्क कर सकेंगे। 34 वार्डों वाली शिमला नगर निगम के लिए दो मई (मंगलवार) को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार मई को होगी। करीब 93 हजार मतदाता 102 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सभी बडे राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और माकपा के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 34 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि आप पार्टी ने 21 और माकपा चार वार्डों में ही अपनी किस्मत आजमा रही है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। दोनों पार्टियों चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Mann Ki Baat : 100वें एपिसोड पर आज जारी होगा सौ रुपये का सिक्का, जानें इसकी खासियत

भाजपा की ओर से पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं। सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार सहित पूर्व मंत्री व विधायक भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस के प्रचार का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने अधिकतर मंत्रियों एवं विधायकों को भी चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा है। निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव (mc shimla election) के लिए 153 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें चार सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं जो लोअर ढली, कंगनाधार, न्यू शिमला, विकासनगर वार्ड में बनाए गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)