बेटे की शादी से पहले अंबानी परिवार में बजी शहनाई, कन्यादान कर भावुक हुई Nita Ambani

38
neeta-ambani

Mumbai: Anant Ambani और राधिका मर्चेंट की शादी के पहले का समारोह यानी उनकी पहले हुई दोनो प्री-वेडिंग के फंक्शन को देखकर पूरी दुनिया दंग थी और अब शादी समारोह की शुरुआत भी अलग अंदाज में हुई है। दरअसल अंबानी परिवार में शहनाई बजने से पहले मुकेश अंबानी ने वंचित परिवारों की 50 गरीब कन्‍याओं का सामूहिक विवाह कराया। इस सामूहिक विवाद के दौरान मुकेश अंबानी की पत्नी Nita Ambani सभी जोड़ों से मिलते-झुलते नजर आई साथ ही उन्होंने भावुक होकर कहा कि, इन जोड़ों को देख उनको मां जैसी खुशी हो रही है। बता दें, ये जोड़े मुंबई से 100 किलोमीटर दूरी से आये थे।

वैवाहिक जोड़ों ने अंबानी परिवार का जताया आभार 

सामूहिक विवाह में शामिल हुईं गरीब कन्‍याओं के परिवारों ने अंबानी परिवार का आभार जताया। शादी में शामिल होने वाले लोगों का कहना था कि, आज बहुत खुशी का दिन है, हमने कभी सपने में भी नही सोचा था कि हमारी ऐसी शादी हो पाएगी। साथ ही उन्होनें बताया कि, अंबानी परिवार की तरफ से हमें सोना चांदी और बहुत कुछ तोहफा के साथ सबका आशीर्वाद भी मिला है। Nita Ambani हमारे लिए भगवान बनकर आई हैं।

सोने-चांदी के आभूषण किये भेंट

अंबानी परिवार की तरफ से हर जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लौंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए गए। इसके अलावा, प्रत्येक दुल्हन को ‘स्त्रीधन’ के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। साथ ही हर जोड़े को एक साल के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिए गए। जिसमें 36 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें: बेरिल तूफान में फंसे Virat Kohli, पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाया भयानक तूफान

मुंबई से 100 किलोमीटर दूर से आए जोड़े 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से हुई। वंचित परिवारों से जुड़े 50 से ज्यादा जोड़े मुंबई से 100 किलोमीटर दूर पालघर से आए थे और इस सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया था। इस सामूहिक विवाह में वर व वधू पक्ष के करीब 800 लोग शरीक हुए। नव विवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)