Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशहिमाचल प्रदेशपूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार बोले- बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या देश के लिए खतरनाक

पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार बोले- बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या देश के लिए खतरनाक

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत में मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे भारत में संख्या का अनुपात बिगड़ रहा है। हिंदुओं के मुकाबले मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसका कारण चार शादियां और 20 बच्चे हैं।

जनसंख्या रोकने के लिए कानून बनाने की जरूरत

भाजपा नेता शांता कुमार ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि कुछ मुस्लिम नेताओं ने योगी आदित्यनाथ को धमकी देते हुए कहा है कि 2027 में उनकी सरकार गिर जाएगी। शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार को जनसंख्या रोकने के लिए तुरंत कानून बनाना चाहिए। अगर मुस्लिम मानसिकता का यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में दूसरा पाकिस्तान बनाने की मांग उठेगी। यह मुद्दा बेहद गंभीर और खतरनाक भी है।

यह भी पढ़ेंः-CM धामी का बड़ा फैसला, Chardham Yatra पैदल मार्ग को किया जाएगा विकसित

देश की सभी समस्याओं की जड़ है बढ़ती जनसंख्या

शांता कुमार ने कहा कि अगर अभी देश में कानून नहीं बनाया जा सकता तो सरकार को यह अनिवार्य नियम बना देना चाहिए कि जिस परिवार में दो से अधिक बच्चे होंगे, उसे किसी भी तरह की सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी और उस परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी तरह का चुनाव नहीं लड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमाम प्रयासों के बावजूद देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है, इसका कारण सिर्फ बढ़ती जनसंख्या है। ये मुस्लिम मानसिकता गरीबी और बेरोजगारी से भी ज्यादा खतरनाक है। देश को जागना चाहिए और सरकार को भी जागना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें