प्रदेश हरियाणा

नौकरी जाने का खतरा देख अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिया धरना

bd4cba0a46ef197979857bbba82f7654da1e9f5edfa2e495a23e600f3c4260e7_1

भिवानी: भिवानी में शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। धरनारत्त कर्मचारियों का कहना है कि नया ठेकेदार नए कर्मचारियों की भर्ती करेगा, जिससे उनका रोजगार छिन जाएगा। अनुबंधित कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नहीं हटाया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बता दें कि एक अप्रैल से नागरिक अस्पताल में ठेका आधार पर स्वास्थ्य कर्मचारी भर्ती करने का नया टेंडर शुरू हो चुका है। इस दौरान नए ठेकेदार को टेंडर की कमान सौंपी गई है, जिसके चलते पुराने ठेका आधार पर लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों में नए ठेकेदार के प्रति रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि नया ठेकेदार उन्हें हटाकर दूसरे कर्मचारियों की भर्ती करेगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी 2 दिन से हाजरी नहीं लगाई गई है।

यह भी पढ़ेंः-रिकॉर्ड में अब खेती करने वाला ही कहलाएगा किसान : कृषि मंत्री

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि पुराने कर्मचारियों को न हटाया जाए और उनकी हाजिरी एक अप्रैल से नए टेंडर अनुसार लगाई जाए। उन्होंने कहा कि लगभग 311 ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्होंने कोरोना काल में काम किया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।