साक्षी अग्रवाल बनीं भारतीय किसान यूनियन की यूथ जिलाध्यक्ष, दिया ये आश्वासन

3

बुलंदशहरः जिले में कई किसान संगठन किसानों के हित में काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ (पथिक) सबसे आगे है और उन पर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है। भारतीय किसान संघ (पथिक) अब किसानों की आवाज बनकर उनकी मदद करेगा। अन्य संगठनों की तरह यह संगठन भी संगठन अपना का विस्तार कर कई लोगों को सदस्य बनाकर इसे मजबूत करने का काम कर रहा है।

दर्जनों लोगों को दिलाई सदस्यता

आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल भाटी ने गौतमबुद्धनगर के गांव दुजाना में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें दर्जनों लोगों को संगठन का विस्तार किया गया और प्रमुख रूप से बुलन्दशहर निवासी साक्षी अग्रवाल (Sakshi Aggarwal) को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन की सदस्यता दिलाई गई। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अत्याचार को खत्म करने की कही बात

साक्षी अग्रवाल ने बताया कि मैं भारतीय किसान यूनियन (पथिक) का युवा जिला अध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल भाटी को धन्यवाद देती हूं और महिलाओं, किसानों और मजदूरों की अनेक समस्याओं के समाधान और उन पर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए आवाज उठाऊंगी। अगर मुझे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी करना पड़ा तो मैं उसके लिए भी हमेशा तैयार रहूंगी।

यह भी पढ़ेंः-रामपुरः संजय सिंह की रिहाई के लिए AAP कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल भाटी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए कई किसान, मजदूर और महिलाएं सदस्यता ले रही हैं, जिससे हमें सभी की समस्याओं का समाधान करने की ताकत मिलेगी। संगठन के विस्तार कार्यक्रम में सैकड़ों किसान, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

रिपोर्ट- साजिद कुरैशी, बुलंदशहर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)