Himachal Election 2022: नेरचौक में सीएम जयराम ठाकुर का रोड शो, कांग्रेस पर साधा निशाना

0
25

मंडी: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रचार जोर पकड़ चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को बल्ह विधानसभा के नेरचौक में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने बल्ह से भाजपा प्रत्याशी के साथ रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत उत्साह के साथ कार्यकर्ता सारे कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रधानमंत्री की हिमाचल में दो रैलियों के बाद चुनाव अभियान जोर पकड़ने लगा है, वहीं कार्यकर्ताओं में भी जोश है।

ये भी पढ़ें..Bharat Jodo Yatra के 60 दिन पूरे, तेलंगाना में राहुल ने…

उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि कार्यकर्ता साथ तो चलते हैं, लेकिन उनमें उत्साह नहीं होता। मगर अब कार्यकर्ताओं में भी जोश है, हमारा लक्ष्य पार्टी को फिर से सत्ता में वापस लाना है। उन्होंने कहा कि रिवाज बदलने की जो बात है उसे पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संकल्प पत्र जारी कर दिया।

उन्होंने कहा कि हमारी ओर से जो भी कमीटमेंट करते हैं उसके मायने होते हैं। कांग्रेस वाले जो भी कमीटमेंट करते हैं उसे पूरा कभी नहीं करते। इस बार भाजपा ने महिलाओं के लिए अपने दृष्टिपत्र से अलग प्राथमिकताएं तय की हैं, क्योंकि महिलाएं आधी आबादी हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अलग से 11 प्राथमिकताएं शामिल की हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार फिर से बन रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…