Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डResident Doctors Strike : सीनियर डॉक्टरों ने संभाली चिकित्सा व्यवस्था, पटरी पर...

Resident Doctors Strike : सीनियर डॉक्टरों ने संभाली चिकित्सा व्यवस्था, पटरी पर आईं व्यवस्थाएं

Resident Doctors Strike : डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने आज भी संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इस हड़ताल की वजह से कॉलेज से संबद्ध एमडीएम, एमजीएच, उम्मेद व केएन टीबी एंड चेस्ट हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं पटरी से उतर चुकी है। हालांकि, ओपीडी व इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टरों ने कार्य संभाला है लेकिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। डॉक्टरों के अभाव में वहां मरीजों की लंबी लाइन लग गई।

तीन दिन से रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

दो माह पहले राज्य सरकार के साथ हुए समझौते की शर्तों की पालना नहीं होने के विरोध में पूरे राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर तीन दिन से हड़ताल पर हैं। इसमें जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर भी इसमें शामिल हैं। मंगलवार को भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर सभी जगह काम का बहिष्कार किया। इस हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। ओपीडी में मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

इमरजेंसी सेवाएं भी हुई प्रभावित

ओपीडी में केवल सीनियर डॉक्टर ही इलाज कर रहे हैं। उनका सहयोग करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर नहीं है। इसी तरह से वार्ड, इमरजेंसी और अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही है। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन किशोरिया ने बताया कि, हड़ताल के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई है, लेकिन प्रयास किया है कि, सभी जगह पर मरीजों को सुविधाएं मिलती रहें।

ये भी पढ़ें: Bulandshahr Cylinder Blast : स‍िलेंडर ब्‍लास्‍ट में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 10 लोग गंभीर रुप से घायल

Resident Doctors Strike : रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी जानकारी

वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना व राज्य में सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर हुए पिछले आंदोलनों के बाद सरकार से मिले आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पिछले दो सप्ताह से राज्यभर में चल रहे कार्य बहिष्कार के बावजूद सरकार द्वारा किए गए वादे और मांगें पूरी नहीं की गई हैं। इस कारण अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें