Home फीचर्ड Remo D’Souza और Liezel D’Souza पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, कपल ने...

Remo D’Souza और Liezel D’Souza पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, कपल ने पोस्ट के जरिए कही ये बात

remo-d'souza-wife-fraud-case

Remo D’Souza Wife : बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza)और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा (Liezel D’Souza) पर एक डांस ग्रुप को धोखा देने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले के चलते पुणे पुलिस ने कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। वहीं अब तक इस मामले में लिजेज डिसूजा ने बयान जारी किया है।

कपल ने अफवाहें न फैलाने का किया अनुरोध

लिजेल जिसूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद कपल ने लोगों से तथ्यों को जानने से पहले “अफवाहें न फैलाने” का भी अनुरोध किया। वहीं रेमो ने अपने प्रशंसकों को यह भी आश्वासन दिया कि, वह और उनकी पत्नी जल्द ही मामले को लेकर अपना पक्ष साझा करेंगे और इस बारे में अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे।

ये भी पढ़ें: एकता कपूर की ‘गंदी बात’ ने बढ़ाईं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR

Liezel D’Souza ने किया पोस्ट   

बता दें, लिजेल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम में धोखाधड़ी के मामले को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से यह हमारे संज्ञान में आया है कि, एक निश्चित डांस ग्रुप के संबंध में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ शिकायत दर्ज की गई है। यह निराशाजनक है कि, ऐसी जानकारी दी गई है। हम सभी से अनुरोध करना चाहते हैं कि, सही तथ्यों का पता लगाने से पहले वह अफवाहों से बचें।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version