प्रदेश बिहार राजनीति

Bihar: चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले-हम इंतजार कर रहे हैं..

nitish-kumar पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र जितनी जल्दी चुनाव कराए, उतना अच्छा होगा, हम इंतजार कर रहे हैं। हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं। चुनाव आयोग में नियुक्ति को लेकर जो बिल आ रहा है उसमें चीफ जस्टिस को हटाने और एक केंद्रीय मंत्री होने की बात है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पूरा मामला आएगा तो सभी लोग अपनी बात रखेंगे। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जदयू और राजद का गठबंधन तेल और पानी की तरह है, आप लोग कभी नहीं मिलेंगे इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं, उन्हें बताएं कि यहां कितना विकास हुआ है। गांधी मैदान में बापू की कितनी अच्छी प्रतिमा बनी है। पूरे बिहार का विकास देखिए। बिहार में कितनी अच्छी सड़कें और पुल बने हैं। लोगों के हर घर तक नल का जल पहुंचा। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गयी है और इसका संचालन भी अच्छे से हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने सर शिवसागर रामगुलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गरीब राज्य होने के बावजूद हमने बिहार के विकास के लिए कड़ी मेहनत की है। आज कुछ लोग बिहार के बारे में गलत बातें बोलते हैं। जब से हम साथ हैं कुछ लोग असहज महसूस कर रहे हैं। हम हर चीज की योजना बनाते हैं और फिर उस पर विकास कार्य किया जाता है। ये भी पढ़ें..संसद का विशेष सत्र: पीएम मोदी बोले- 75 साल की संसदीय... भारतीय जनता पार्टी के लोग ’इंडिया’ गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानते हैं, पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं। हम किसी को चुनौती नहीं देते। हम सब कुछ सार्वजनिक रूप से कहते हैं। जो अच्छा काम नहीं कर रहा उसे लोग जज करेंगे। ’इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कोई बात नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)