Ranchi Violence: रांची में बवाल के बाद तनाव, रविवार तक इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

0
44

रांचीः भाजपा की निलंबित नेत्री नुपूर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद रांची जिला प्रशासन ने रविवार यानी 12 जून तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में धारा 114 लगा दिया गया है। रांची में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। रांची शहर में दुकानें बंद है। शनिवार सुबह सिर्फ दवा और दूध की दुकानें खुली हैं।

ये भी पढ़ें..सलमान खान की फिल्म में शहनाज गिल के बाद इस हसीना की हुई एंट्री

बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया। पथराव में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। उसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद डेली मार्केट थाना सहित कई अन्य क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम 7 बजे से अबतक बंद है। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने राजधानी रांची में सभी तरह की इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक शुक्रवार से रविवार तक लगाई गई।

हर ट्रैफिक पोस्ट पर धारा 144 लगी होने की मुनादी हो रही है। लगातार पुलिस गश्त कर रही है। लोगों को खाने-पीने का समान लेने में कठिनाई हो रही है। रांची के एसएसपी एसके झा मेडिका में भर्ती है। उनके सिर, छाती और पैर में चोट लगी है। रांची के सभी दुकानें बंद है। श्री महाबीर मंडल ने आज बंद का आह्वान किया है। इसके अध्यक्ष अशोक पुरोहित हैं। उपद्रव के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल मो. साहिल और तोशीर उर्फ कैफी की मौत हो गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)