Featured राजस्थान

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस में मची खींचतान, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

जयपुरः राजस्थान (Rajasthan) में सियासी संकट जारी है। कांग्रेस के दो गुटों की जंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स अशोक गहलोत, सचिन पायलट और राहुल गांधी को लेकर लगातार मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन से पहले प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर शुरू हुई जंग विधायकों के इस्तीफे तक पहुंच गई। सो

ये भी पढ़ें..Manmohan Singh birthday: 90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

शल मीडिया पर इसी सियासी जंग पर कई लोगों ने अलग-अलग मीम्स बनाकर अशोक गहलोत, सचिन पायलट और राहुल गांधी समेत अलग-अलग नेताओं पर व्यंगात्मक कमेंट किए। टि्वटर हो या फिर फेसबुक या व्हाट्सएप राजनीति को समझने और उसमें इंटरेस्ट रखने वालों ने राजस्थान कांग्रेस में आए इस सियासी भूचाल को सोशल मीडिया में अपने तरीके से परोसा। किसी ने पायलट के पक्ष में तो किसी ने गहलोत के पक्ष में पोस्ट डाले। सबसे ज्यादा कमेंट और मीम्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी जादूगरी को लेकर सोशल मीडिया पर छा रहा है। सोशल मीडिया पर राजस्थान कांग्रेस में चल रही इस खींचतान को लेकर सर्वाधिक मीम्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जादूगर वाले फोटो को लेकर बनाए गए।

https://twitter.com/NewsArenaIndia/status/1574098149487964160?s=20&t=Sqeh6VlJPdQbPjJC_EioOw

किसी ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी को अशोक गहलोत के जादू के साथ अलग अंदाज में दिखाया। जिसमें सोनिया गांधी काली टोपी से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में गहलोत को निकाल रही है तो गहलोत काली टोपी में से राजस्थान के मुख्यमंत्री को निकालते दिख रहे हैं। मीम्स के साथ लिखने वालों ने यह भी लिख दिया कि पॉलिटिकल ड्रामा ज्यादा बढ़ा तो अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर होने की भी संभावना है।

https://twitter.com/PawanTh67451027/status/1574282523395653632?s=20&t=pAIXo7yFqE4p7FA0GG47hA

वहीं, ट्विटर पर एक पोस्ट ऐसी भी है जिसमें फोटो के जरिए अशोक गहलोत और राहुल गांधी फोन पर अलग-अलग बात करते दिखाए गए हैं। इसमें गहलोत के फोटो के ऊपर लिखा है 'हैलो, राहुल जी आलाकमान को बोलना कि 19 के बाद फिर से राजस्थान (Rajasthan) जरूर आए एक जादू रह गया है अभी'।

https://twitter.com/Gouravmewar/status/1574046249376157696?s=20&t=Sqeh6VlJPdQbPjJC_EioOw

गहलोत का फोटो लगाकर उस पर यह तक लिख दिया कि 'कुछ लोग इतने से थे तब से यह जादू दिखा रहा हूं मैं'। ट्विटर पर इस घटनाक्रम को लेकर व्यंगात्मक पोस्ट यही तक नहीं हैं, बल्कि गहलोत और राहुल गांधी के फोन पर बात करते हुए फोटो लगाकर यह तक लिख दिया गया 'हां साहब मैंने 92 लिए हैं, आप भी उधर जोड़ते रहो और राहुल गांधी के फोटो पर लिखा-क्या ? बहुत अच्छे'।

https://twitter.com/satishacharya/status/1573290263019245571?s=20&t=Sqeh6VlJPdQbPjJC_EioOw

भाजपा का तंज

भाजपा के नेताओं ने भी इस घटनाक्रम को लेकर व्यंगात्मक टिप्पणियां सोशल मीडिया पर की है। विधायक और पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि गहलोत की राजस्थान में कांग्रेस तोड़ो शोभा यात्रा चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा का प्रभावी असर भी राजस्थान में दिख रहा है। ट्विटर पर पायलट समर्थक गहलोत को जादूगर नहीं सांप बता रहे हैं।

https://twitter.com/ethicalsid/status/1574095605462605829?s=20&t=Sqeh6VlJPdQbPjJC_EioOw

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी तो ट्विटर पर गहलोत को ही चुनौती देते नजर आ रहे हैं और यह तक कह रहे हैं कि दम है तो इस्तीफा दो और मैदान में आकर चुनाव लड़ो। जादूगरी तो जनता उतार देगी। गहलोत समर्थक सोशल मीडिया के जरिए सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों के मानेसर में कैंप और पूर्व में राजस्थान में आए सियासी संकट का हवाला देकर कटाक्ष कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)