Featured राजस्थान

Rajasthan: जोधपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 22 की मौत, दूल्हे के माता-पिता ने भी तोड़ा दम…

जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में निकटवर्ती शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में गत गुरुवार को शादी समारोह हुए गैस कांड में आग से झुलसे लोगों की की मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को चार और लोगों की मौत हो गई है। इसमें दूल्हे के के माता- पिता भी शामिल है। अब तक इस कांड में 22 जानें चली गई हैं। 23 गंभीर लोगों का आईसीयू में उपचार जारी है। बाकी वार्ड में भर्ती है। इधर आज सुबह जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता फिर से एमजी अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे। झुलसे लोगों के बारे में डॉक्टरों से विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

ये भी पढ़ें..नाबालिग ने सड़क पर दौड़ाई एंबुलेंस, देखकर लोगों के उड़े होश

बता दें कि मंगलवार को दूल्हे सुरेंद्र सिंह के पिता 57 साल के सगत सिंह पुत्र पूंजराज सिंह, पांच साल का आईदान सिंह पुत्र श्यामसिंह, 24 साल का दिलीप कुमार पुत्र थानाराम एवं 40 साल की सुगन कंवर पत्नी नरपत सिंह की मौत हो गई। इस कांड में झुलसे लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। जबकि गंभीर रूप से घायल आईसीयू में भर्ती लोगों की हालत भी नाजुक बनी है।

दरअसल गत गुरुवार को जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में सगत सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी थी। बारात रवानगी से पहले ही दोपहर में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगी और दो गैस सिलेण्डर फट गए। जिससे घर परिवार रिश्तेदारी के 54 लोग आग में झुलस गए थे। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर एमजीएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। इनमें कई की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)