Featured मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने मां के जन्मदिन पर शेयर की खास तस्वीर, बेटी की भी दिखी झलक

मुंबईः बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज अपनी मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी माँ को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, इसमें उनकी मां मधु अपनी नातिन यानी प्रियंका की बेटी मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं और साथ में प्रियंका चोपड़ा भी हैं। हालांकि इस तस्वीर में भी प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी को देखने के लिए लोगों के बीच इतना क्रेज है कि उनकी हर एक तस्वीर मिनटों में वायरल हो जाती है।

ये भी पढ़ें...मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः सत्येंद्र जैन के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'जन्मदिन की बधाई मम्मा।आप अपनी इस पॉजीटिव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें। आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं! आपका यूरोप ट्रिप सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेशन था जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। लव यू टू मून एंड बैक टू नानी।’

प्रियंका का पोस्ट हो रहा वायरल

प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी उनकी मां मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ के बहुत करीब हैं और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)