Home फीचर्ड पति निक की बांहों में रोमांटिक अंदाज में नजर आयीं प्रियंका चोपड़ा,...

पति निक की बांहों में रोमांटिक अंदाज में नजर आयीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-ये मेरा घर

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति एवं हॉलीवुड स्टार निक जोनस को बड़े ही प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों सुकून के पल साथ में बिताते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंःबाइडन बोले, कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत की मदद का प्रयास कर रहा अमेरिका

इसके बाद प्रियंका और निक भारत आये और 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी हैं। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल एक साथ देखा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी।

Exit mobile version