मनोरंजन

Mumbai: पति और बेटी के साथ होली के रंग में रंगी प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें

Mumbai: ग्‍लोबल स्ट्रीमिंग सीरीज 'सिटाडेल' का हिस्‍सा रहीं एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उन्‍होंने अपने दोस्‍तों और फैमिली फ्रेंड्स के साथ जमकर होली खेली। नोएडा में अपने परिवार के साथ होली का जश्‍न मनाते हुए एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की।

एक्‍ट्रेस ने दर्शकों को दिखाई होली के जश्न की झलक  

दरअसल, एक्‍ट्रेस ने होली के जश्‍न की फोटोज के साथ वीडियो भी शेयर किए। तस्वीरों में उनके पति, गायक-गीतकार निक जोनस, उनकी बेटी मालती मैरी और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को भी देखा जा सकता है। प्रियंका ने अपने पूरे परिवार के साथ नोएडा में होली के जश्‍न का आनंद लिया। पहली फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं निक और प्रियंका एक-दूसरे को प्‍यार से देख रहे हैं। ये भी पढ़ें: सीएम मोहन ने कहा- बहनें हमारी संस्कृति की रक्षक, इन्हें सरकार बना रही सशक्त

आगामी डॉक्यूमेंट्री के बारे में की बात 

इससे पहले अभिनेत्री ने मुंबई में प्राइम वीडियो इवेंट में अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात की। प्रियंका द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक 'वीमेन ऑफ माई बिलियन' है और यह भारत में महिलाओं को एकजुट करने वाले सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ संघर्ष, सपनों के अधिकार और लड़ाई के बारे में है। बता दें,यह फिल्म कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की 240 दिनों में 3,800 किलोमीटर की यात्रा को दिखाती है। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "डॉक्यूमेंट्री महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक महत्वपूर्ण सवाल उठाती है जो सिर्फ भारत का मुद्दा ही नहीं बल्कि एक वैश्विक मुद्दा है।" (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)