प्रदेश Featured

झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत, पीएम मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का तोहफा देने जा रहे हैं। यह रांची बनारस तक चलेगी। 12 मार्च को प्रधानमंत्री इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने दी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओडिशा के रेल यात्रियों को मिलेगा। यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यह बोकारो स्टील सिटी, हज़ारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन से होकर गुजरेगी।

पहले अलग रूट का था प्लान

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रांची से सुबह 5:50 बजे चलेगी और दोपहर 12:10 बजे बनारस पहुंचेगी। यह दोपहर 1:30 बजे बनारस से रवाना होगी और शाम 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से बनारस तक का सफर साढ़े छह घंटे का होगा। रांची-वाराणसी के बीच किराया 1390 रुपये से 2600 रुपये के बीच होगा। पहले इसे मुरी-बोकारो के रास्ते चलाने की योजना थी। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सुझाव पर इसे लोहरदगा-टोरी के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ेंः-Tahira Charitable Trust: चैरिटेबल ट्रस्ट ने महिला दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन इस ट्रेन के चलने से रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। फिलहाल एक ट्रेन रांची से पटना और दूसरी रांची से हावड़ा के बीच चल रही है। रांची-बनारस वंदे भारत से खास तौर पर उन यात्रियों को फायदा होगा जो काशी जाकर भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले लोग काशी से भी आसानी से अयोध्या जा सकेंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)