Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग...

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा मॉस्को का ओस्टैंकिनो टॉवर

PM Modi Russia Visit, मॉस्कोः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी का स्वागत के लिए खुद रूस के प्रधम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव पहुंचे थे। इस बीच पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टॉवर को भारत के तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है।

तिरंगे के रंगों से रोशन हुआ ओस्टैंकिनो टॉवर

वीडियो में देखा जा सकता है कि ओस्टैंकिनो टॉवर को भारत के तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है। पीएम मोदी के रूस दौरे के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओस्टैंकिनो टॉवर रूस के मॉस्को में एक स्वतंत्र टेलीविजन और रेडियो टॉवर है। इसका डिजाइन आर्किटेक्ट निकोलाई निकितिन ने तैयार किया था।

pm-narendra-modi-reached-moscow-in-russia

PM Modi Russia Visit: भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

वहीं प्रधानमंत्री मोदी कार्लटन होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया। पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को मॉस्को के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जहां वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ेंः-PM Modi Russia Visit: मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा-

दिल्ली से रवाना होने से पहले अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 सालों में आगे बढ़ी है, जिसमें व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन,संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार सितंबर 2019 में व्लादिवोस्तोक में 5वें पूर्वी आर्थिक शिखर सम्मेलन के मौके पर आयोजित 20वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए रूस का दौरा (PM Modi Russia Visit) किया था। उस समय वे मुख्य अतिथि थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें